फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बनने के पांच साल बाद भी सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल नहीं, ग्रामीण दीवारों पर पाथ रहे उपले

विज्ञापन
सकलडीहा के चांदपुर में शोपीस बना सामुदायिक शौचालय। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा ब्लॉक के चांदपुर गांव का सामुदायिक शौचालय को बना कर बिजली का कनेक्शन देना भूल गए जिम्मेदार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ताराजीवनपुर। सकलडीहा ब्लॉक के चांदपुर गांव का सामुदायिक शौचालय बनने के पांच साल बाद भी उपयोग में नहीं है। शौचालय को बना कर जिम्मेदार बिजली का कनेक्शन देना भूल गए। बिजली नहीं होने से सबमर्सिबल नहीं चल पाता। पानी की आपूर्ति नहीं होने से शौचालय शोपीस बन कर रह गया है। आलम यह है कि शौचालय के प्रांगण और दीवारों पर उपले पाथे जा रहे हैं। जबकि ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शासन स्तर पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर बाकायदा केयर टेकर की नियुक्ति की गई। गांवसभा से उसे मानदेय और साफ सफाई की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वर्ष 2020-21 में शौचालय का निर्माण कराकर हैंडपंप और सबमर्सेबल पंप भी लगवा दिया गया। लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं दिया है। वहीं केयरटेकर मंजू देवी की नियुक्ति कर बाकायदा दीवार पर नाम और मोबाइल नंबर भी लिखा गया। बावजूद इसके शौचालय महीनों से बंद है। ग्रामीण प्रांगण में उपले पाथ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
शाैचालय का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर शौचालय बंद है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विजय सिंह, बीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें