फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले, तीन हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। होली के पूर्व तेजी से बढ़ते संक्रमितों की संख्या लोगों के दिल में खौफ पैदा कर रही है। बुधवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि तीन स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में चार पुरुष और एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में एक छात्रा, एक पुलिसकर्मी, एक प्राइवेट जॉब कर्मचारी, एक सेवानिवृत बैंक कर्मी है। संक्रमितों में दो पीडीडीयू नगर जबकि बरहनी, शहाबगंज और चंदौली ब्लाक के एक एक रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना की जांच के लिए 1202 नमूने एकत्र किए गए। वहीं बुधवार को तीन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4937 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 42 है, जबकि 4828 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 67 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें