फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिहार से जयपुर जा रहे पांच नाबालिग मिले, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ की गिरफ्त में ट्रैफिकर। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिहार और झारखंड से जयपुर काम करने जा रहे 5 नाबालिग को सियालदह अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद किया गया। आरपीएफ, सीआईबी और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने दो ट्रैफिकर को पकड़ा। नाबालिगों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया।
विज्ञापन

वहीं ट्रैफिकर को मुगलसराय कोतवाली के हवाले किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ नाबालिगों को बहला फुसला कर काम कराने ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर सीआईबी एवं बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या 7 पर आई 12987 अप सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच की गई तो 5 नाबालिग मिले। पकड़े गए छोटू मांझी निवासी क्वार्टर, थाना बोधगया, जिला गया, बिहार और अंगद कुमार निवासी कोसी, थाना हुसैनाबाद जिला पलामू, झारखंड ने बताया कि 3 नाबालिग बिहार के गया निवासी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें