फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच बिजली गिरने से दो की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली/ इलिया। जिले के अलग अलग इलाकों में बारिश के बीच बिजली गिरने से दो लोगों मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति झुलस गया और एक भैंस की मौत हो गई। बिजली गिरने से जहां सदर कोतवाली के पिपरपतिया गांव के एक युवक की मौत हो गई। इसी तरह इलिया थाना के मालदह गांव शौच से वापस आते समय किशोर की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सकलडीहा में एक व्यक्ति बिजली गिरने से झुलस गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बलुआ थाना के जगन्नाथपुर गांव में लालचंद यादव की भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदौली सदर कोतवाली के पिपरपतिया गांव में बिजली गिरने से मंगलवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के पिपरपतिया गांव निवासी श्याम नारायण यादव के पुत्र विजय यादव (23) अपने खेत में रोपनी करने के लिए खेत मे मेड़ बांध रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ बिजली की चपेट में आ गया। आस-पास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इलिया थाना के मालदह गांव में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से शीतल (16) की मौत हो गई।
गांव निवासी विपत्तू राम के दो पुत्रों में छोटा शीतल परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से मेहनत मजदूरी कर परिवार की सहायता करता था। सुबह वह शौच के लिए गया था। वापस लौटते समय बारिश के बीच बिजली गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वाले ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माता लाची देवी, बड़ा भाई और पिता का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सकलकडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार की सुबह खेत जाते समय जितेन्द्र यादव (22) बिजली गिरने से जख्मी हो गया। जिला पंचायत सदस्य चाखन यादव अपने निजी साधन से सीएचसी में भर्ती कराया।चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार से सटे जगन्नाथपुर गांव में बिजली लगने से लालचंद यादव की भैस की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें