फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली ठेकेदार ने दो ग्रामीणों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के हेमैया बंधी पर मंगलवार की रात मछली ठेकेदार ने मुजफ्फरपुर गांव के दो युवकों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चकिया अहरौरा मार्ग पर पत्थर के बोल्डर रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मुजफ्फरपुर के निवासी सुभाष तथा राकेश पास ही के हेमैया बंधी के पास नागफनी के पेड़ की तलाश में चले गए। उसी बंधी पर तैनात मछली के ठेकेदार ने बंधी के पास पहुंचे युवकों को मछली मारने का आरोप लगाना आरंभ कर दिया। इस पर कहा कहीं के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में सुभाष और राकेश घायल हो गए। घायल ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में आकर परिजनों को दी तथा परिजन बंधी की ओर पहुंच गए। यहां ठेकेदार को न पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने वहां मछली मारने की ठेकेदार के मड़ई व जाली वगैरह को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ठेकेदार तथा भुक्तभोगी ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह मुजफ्फरपुर के पास चकिया अहरौरा मार्ग पर पत्थर के बोल्डर रखकर रास्ता जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कोतवाल रहमतुल्ला खान ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें