नवरात्र के पहले दिन पड़ाव के सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने मछली मंडी में मछली बेचतीं महिला। संवाद
पीडीडीयू नगर। नवरात्र के पहले दिन रविवार को मांस-मछली की दुकानें बंद रखने के जिला प्रशासन के निर्देश का पालन नहीं हुआ। पड़ाव चौराहे पर सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने ही मछली मंडी गुलजार रही। यहां 15 से 20 दुकानों पर खुलेआम मछलियां काटकर बेची जा रही थीं।
चौकी में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कारोबार चलता रहा। वहीं, चौरहट, सेमरा और पीडीडीयू नगर के कई इलाकों में भी अंडे, मांस, मुर्गे और मछली की दुकानें खुली मिलीं। कहीं शटर उठाकर बिक्री हो रही थी तो कहीं आधा शटर गिराकर ग्राहकों को सामान दिया जा रहा था।
ऐसे में नवरात्र में दुकानों को बंद रखने के आदेश के अनुपालन और निगरानी की व्यवस्था पर सवाल ठ रहे हैं। जिला प्रशासन ने नवरात्र के मद्देनजर 11 से 19 अक्टूबर 2026 तक मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद पहले ही दिन कई स्थानों पर दुकानें खुली रहीं।
पड़ाव जैसे प्रमुख चौराहे पर काशी प्रवेश मार्ग स्थित पुलिस चौकी के सामने मछली की बिक्री जारी रहना खास तौर पर ध्यान खींचता रहा। दूसरी ओर, पीडीडीयू नगर के कुछ मोहल्लों में दुकानदार आधे शटर गिराकर बिक्री करते दिखे। ग्राहकों से पूछताछ के बाद मांग के अनुसार सामान उपलब्ध कराया जा रहा था।
नवरात्र के पहले दिन पड़ाव के सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने मछली मंडी में मछली बेचतीं महिला। संवाद
नवरात्र के पहले दिन पड़ाव के सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने मछली मंडी में मछली बेचतीं महिला। संवाद