फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के समीप एक मोबाइल की दुकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखी 35 हजार नगदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही दुकानदार व उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मिलन मोदनवाल की ब्लॉक मुख्यालय के पास मोबाइल की दुकान है। प्रतिदिन की भांति मिलन देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया। बृहस्पतिवार की भोर में टहलने के लिए निकले लोगों ने दुकान की जाली से निकलती आग की लपटें व धुआं देखकर शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आस-पास के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत कर दुकान का शटर उठाया और पानी डालकर आग बुझाई। तब तक दुकान में रखा सारा सामान व नगदी जलकर नष्ट हो चुका था। दुकानदार के अनुसार दुकान में दर्जनों एंड्रायड मोबाइल सेट, तीन प्रिंटर, बड़ी व छोटी फैक्स मशीन के साथ फोटो स्टेट मशीन से अलावा काउंटर, रैक, इनर्वटर वकैश काउंटर मे रखे 35 हजार रुपये जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें