फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग

Mon, 22 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भूसी गांव निवासी मुसाफिर सिंह के कच्चे मकान में शनिवार की रात विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें टीवी, कूलर, फ्रिज, सोने व चांदी के गहनों समेत करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


 आग इतनी प्रचंड थी कि चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।


मुसाफिर सिंह का गांव में कच्चा रिहायशी मकान है। वह अपने परिवार के साथ चंदौली में रहते हैं। शनिवार की रात लगभग ग्यारह बजे विद्युत शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी के अनुसार अगलगी की इस घटना में घर में रखा चार लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी के गहने, टीवी, कूलर, फ्रिज, जनरेटर, इनवर्टर, विस्तर, बेड, वाशिंग मशीन, 65 बोरा चावल, 31 बोरी खाद सहित 32 बोरा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


 इसके अलावा घर न होने की वजह से गांव निवासी दलित पांचू ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए राशन, आलू, प्याज व कपड़े आदि इकट्ठा कर मुसाफिर सिंह के घर में ही रखा था।

अगलगी की इस घटना में पांचू का भी सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। अगलगी की इस घटना में करीब दस लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भुक्तभोगी मुसाफिर सिंह भी रविवार को पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें