फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किराने की दुकान में अचानक लगी आग, लपटों को देख सहम गए लोग; दुकानदार समेत पांच झुलसे

Fri, 19 Jun 2026 01:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले के औरवाटांड़ गांव में किराने की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान दुकानदार समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना की चिकनी ग्राम पंचायत स्थित औरवाटांड़ गांव में शुक्रवार की सुबह किराने की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान जल गया। वहीं आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार समेत पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है मामला
औरवाटांड़ गांव निवासी मोतीलाल की किराने की दुकान घर से कुछ दूरी पर है। शुक्रवार सुबह वह दुकान खोलकर बैठा था। उसी समय किसी अज्ञात कारण से आग लग गई। जब तक मोतीलाल कुछ समझते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मोतीलाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। 

लोगों ने बाल्टी से पानी डालने और मिट्टी फेंककर आग बुझाने की कोशिश की। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखी। इसी दौरान आग बुझाने में जुटे गांव के लालजी, रामचेला, सुजीत, अमरेश तथा दुकानदार मोतीलाल आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संतराम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है, हालांकि सभी को निगरानी में रखा गया है। नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. चंद्रा ने बताया कि आग से झुलसने के कारण पांच लोगों को अस्पताल लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है और आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है। 

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। लेखपाल अतुल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें