165 गैंग के 1080 अपराधियों की पहचान, तैयार किया डोजियर
अभियान के पहले चरण में पुलिस की साइबर टीम ने 165 गिरोह के 1080 अपराधियों की पहचान की। इसके बाद इन सभी के आपराधिक इतिहास, उनकी गतिविधियों और सोशल मीडिया पोस्ट्स का डोजियर तैयार किया। जिन प्रोफाइलों पर हथियारों का प्रदर्शन, धमकी या अपराध को बढ़ावा देने वाली सामग्री पाई गई, उन्हें तकनीकी परीक्षण के बाद हटाने की कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें;
रौब दिखाने में गाजीपुर सबसे आगे
- गाजीपुर में सबसे अधिक 250 आपत्तिजनक प्रोफाइल हटाए गए।
- जौनपुर में 192 आपराधिक प्रोफाइल ब्लॉक/डिलीट कराए गए।
- चंदौली में तकनीकी परीक्षण के बाद 112 प्रोफाइल हटाए।
ऑपरेशन वज्रपात अभियान की निरंतरता और इसे प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए थाना, सर्किल और जनपद स्तर पर अधिकारियों को नियमित निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में भी साइबर स्पेस को सुरक्षित और अपराधमुक्त रखा जा सके। -वैभव कृष्ण, डीआईजी वाराणसी रेंज