फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतेमपुर गांव में खरबूज तोड़ने के विवाद में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरबूज तोड़ने के विवाद में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

सैयदराजा। थाना क्षेत्र के छतेम गांव में खरबूज तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दो सगे भाइयों को गंभीर चोट आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों का मेडिकल कराया। साथ ही घायलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी महेंद्र प्रसाद बिंद ने अपने खेत में खरबूज की खेती की है। सुबह 10 बजे के आसपास गांव के ही बबलू राम व भानू राम उसके खेत में घुसकर खरबूज तोड़ने लगे। इसपर महेंद्र के पुत्र जयहिंद व अखिलेश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। दोनों भाइयों का आरोप है कि मना करने पर बबलू व भानू गली गलौज करते हुए उन्हें मारने पीटने लगे। किसी तरह दोनों वहां से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल मुआयना कराया। पुलिस घायलों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट- महताब खान
संपादन- धनंजय
बाइट- 806
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें