पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पराहुपुर में पुरानी रंजिश में एक युवक की चार लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के पराहुपुर की रहने वाली सोनी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 25 जनवरी को रात में लगभग साढ़े सात बजे उसका पुत्र रोहित गुप्ता बाजार से अपने घर वापस आ रहा था। तभी पराहुपुर में एक पान की दुकान के सामने चौराहे पर विनय कुमार यादव उर्फ डब्बू के साथ करन, विकास और सागर ने रोहित के सिर पर स्टील के कड़े से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुुहान हो गया।
वहां गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव किया। सोनी ने आरोप लगाया है कि उनका पहले से भी उनसे एक मुकदमा चल रहा है। विपक्षी उस पर पुराने मुकदमें में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। सुलह नहीं करने पर उनके पुत्र पर इस तरह से हमला किया गया है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।