फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही विकसित होगा मछुआरा समाज : डॉ. विनोद

विज्ञापन
धानापुर के अहिकौरा में आयोजित सम्मेलन में भदोही से भाजपा सांसद डॉ.विनोद बिंद का माल्यार्पण करते
विज्ञापन
धानापुर। मछुआरा समाज काफी पिछड़ा हुआ है। शिक्षा और खेल के साथ अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए जागरूक होना होगा। अपनी नई पीढि़यों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित करना होगा। ये बातें क्षेत्र के अहिकौरा में बिंद, निषाद, केवट, मल्लाह कश्यप समाज शक्ति मंच की ओर से मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कही।
विज्ञापन

सांसद ने कहा बीजेपी की सोच है कि अति पिछड़े समाज को जागृत किया जाए। उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। कहा कि मछुआरा समाज के लोग कच्छप वंश के हैं, जिसमें ज्ञान का भंडार होता था। उन्होंने त्रेता युग से लेकर कलयुग तक अपने समाज के उपलब्धियां बताईं। विशिष्ठ अतिथि भभुआ विधायक भरत बिंद रहे। इस मौके पर सकलदेव बिंद, घनश्याम बिंद, अजय बिंद, कृष्ण कुमार, गौरीशंकर बिंद, बाबूलाल बिंद, संजय बिंद, चंद्रशेखर बिंद, महेंद्र बिंद, केदार बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें