माध्यमिक शिक्षा परिषद अंतर्गत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
गुरुवार को जिले के 112 केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई।
पहले
दिन हाईस्कूल में जहां नौ हजार 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, वहीं
इंटरमीडिएट में 6863 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कुल पंद्रह
हजार से अधिक ने परीक्षा नहीं दी। हाई स्कूल में दो तथा इंटरमीडिएट में
चार नकलची पकड़े गए।
तमाम तैयारियों के बीच गुरुवार की सुबह हाईस्कूल
और दोपहर में ढाई बजे इंटर मीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई। पहला दिन होने की
वजह से जहां परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर धुकधुकी लगी रही वहीं
परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक
दी।
बावजूद इसके विभिन्न केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिली।
बावजूद इसके दोनों पालियों की परीक्षा आमतौर पर शांति पूर्ण तरीके से हुई।
हाईस्कूल में कुल 51 हजार 79 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे लेकिन पहले दिन
हिन्दी की परीक्षा में नौ हजार 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले
दिन कुल 42 हजार 25 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे।
इस दौरान नकल
रोकने के लिए उड़नदस्ता लगा रहा वहीं स्कूल प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद
नजर आया। परीक्षा के दौरान गंजीप्रसाद बालिका इंटर कालेज डिहवा से एक और
त्रिपुरारी इंटर कालेज पचफेडवा में एक सहित दो नकलची पकड़े गए। इसी तरह
इंटर मीडिएट में कुल 42 हजार 639 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
पहले दिन हिन्दी
प्रथम प्रश्न पत्र में 6863 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 35
हजार 776 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान सकलडीहा इंटर कालेज से एक, प्रभु
मेमोरियल इंटर कालेज ताराजीवनपुर से दो, और राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर
से एक सहित कुल चार नकलची पकडे गए। कही केंद्र पर यूरेनल व पेयजल की
व्यवस्था न होने की भी शिकायत मिलती रही।