कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा बाजार चौकी क्षेत्र के धर्मशाला स्थित एक
मकान में बुधवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना
पाकर सीओ सदर प्रमोद यादव व कोतवाली प्रभारी विनोद यादव मय फोर्स मौके पर
पहुंच गये। इस मामले में मृतका के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति
समेत 21 पर मुकदमा दर्ज किया है।
वाराणसी के जैतपुरा मोहल्ला निवासी
लालशरण साहू ने अपनी बेटी की पूूजा की शादी 15 दिसंबर 2014 को मुगलसराय
क्षेत्र के धर्मशाला निवासी शिवमूरत गुप्ता के पुत्र नवनीत गुप्ता के साथ
की थी।
पूजा के घरवालों के मुताबिक परिवार में किसी बात को लेकर अनबन चल
रही थी। बुधवार को घटना से लगभग दो घंटे पूर्व पूजा ने अपनी बड़ी बहन से
मोबाइल से वार्ता भी की थी।
शाम को सूचना मिली कि वह अपने कमरे में साड़ी
का फंदा बनाकर पंखे से लटक गयी है। इससे घबराकर उसके परिवार ससुराल आ
पहुंचे, तो पता चला कि पूजा की मौत हो गयी। साथ ही परिवार भी घर पर नहीं
था।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की दीवार किनारे से तोड़ दी।
इसके बाद पुलिस ने दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। फंदे से झूली पूजा के शव
को पुलिस ने नीचे उतारा। पूजा की एक तीन माह की बेटी भी है।
इस संबंध में
कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मृतका के घरवालों से हत्या का आरोप
लगाते हुए तहरीर मिल गई है। इस मामले मंे पति समेत 21 लोगों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया गया है।