फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fertilizer Crisis: खाद नहीं मिली तो जान दे सकता हूं..., पेड़ पर चढ़कर किसान ने दी धमकी; बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 30 Aug 2025 08:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Fertilizer Crisis in Chandauli: चंदौली जिले में खाद के लिए कई दिन से चक्कर लगा रहा किसान परेशान होकर पेड़ पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस और ग्रामीणों की तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा किसान और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में किसानों को खाद न मिलने की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। इसका उदाहरण शनिवार को नौगढ़ थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव में देखने को मिला, जब एक किसान खाद की किल्लत से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी देते हुए गांव का मनोहर बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
भरदुआ गांव निवासी 45 वर्षीय किसान मनोहर कई दिनों से अपनी धान की फसल के लिए यूरिया खाद की तलाश में मझगावां और बोझ सोसाइटी के चक्कर काट रहा था। लगातार कोशिशों के बावजूद उसे खाद नहीं मिल पा रही थी। बार-बार निराशा और धान की बर्बाद होती फसल को देखकर मनोहर इतना हताश हो गया कि उसने बरगद के पेड़ पर चढ़कर धमकी दी कि “जब तक मुझे खाद नहीं मिलेगी, मैं नीचे नहीं उतरूंगा। मजबूरी में जान भी दे सकता हूं।”

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में हादसा: स्कूल बस और डंपर की जोरदार टक्कर, चीख- पुकार सुन दौड़े लोग; हादसे में 14 बच्चों समेत 16 घायल

विज्ञापन

घंटों मशक्कत के बाद नीचे उतरा किसान
मनोहर की बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में हरियाबांध चौकी इंचार्ज, स्थानीय पुलिस टीम और 112 डायल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मनोहर को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे लगातार समझाने के बाद पुलिस आखिरकार किसान को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय पर खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। बार-बार सोसाइटी पर चक्कर लगाने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही है। ऐसे में उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि किसान को पेड़ से नीचे उतार लिया गया है। उनकी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें