चुनाव जीतने के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध
नियामताबाद विकास खंड के कठेरवा गांव के निवासियों ने कहा कि कई वर्षों से उक्त सड़क क्षतिग्रस्त है। पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त मार्ग के मरम्मत और निर्माण के लिए सभी ने वादे किए, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन माननीयों ने कठेरवा गांव की जनता का सुध लेने कभी नहीं पहुंचे। इस कारण यहां के निवासी नारकीय जीवन जीने के लिए अभिशप्त हैं।
इस बाबत विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि शिकायत अभी मेरे पास नहीं आई है। फिर भी इसकी जांच करवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।