फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता ने पुत्र के अपहरण की दी सूचना, पुलिस ने की जांच तो प्रेमिका के साथ घूमते मिला

Tue, 05 Mar 2024 10:51 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नियामताबाद

सार

युवक ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। उसने घर पर गलत सूचना दी थी। बताया कि वह सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्यार करता है। कुछ दिन पहले हम दोनों ने एक मंदिर में शादी भी रचा ली है। 
विज्ञापन
प्रेमिका संग मिला युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली स्थित अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव में सोमवार की शाम एक युवक के अपहरण की सूचना से खलबली मच गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों में ही युवक को एक लड़की के साथ बरामद कर लिया। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला।

विज्ञापन

अलीनगर थाना के जफरपुर चौकी क्षेत्र के खजूरगांव के राजकुमार यादव ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि उनके पुत्र 26 वर्षीय रामकिशुन का किसी ने अपहरण कर लिया है। इस आशय की कॉल घर के मोबाइल नंबर पर आई है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। जफरपुर चौकी प्रभारी जावेद सिद्दीकी ने नंबर का लोकेशन निकाला तो उसकी लोकेशन पीडीडीयू नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री कटरा में होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन

इस पर चौकी प्रभारी तत्काल मय फोर्स कटरे में पहुंच गए। जहां लड़का एक लड़की के साथ घूमते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पहचान सही निकली। उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। उसने घर पर गलत सूचना दी थी। बताया कि वह सकलडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से प्यार करता है। कुछ दिन पहले हम दोनों ने एक मंदिर में शादी भी रचा ली है। लेकिन परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। उनको इस बात की भनक नहीं थी। वे दोनों सोमवार की रात कहीं बाहर जाने वाले थे। इसलिए परिवारवालों को गलत सूचना दी, ताकि वे उन्हें ढूंढ न सकें। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें