आपदा राहत चेक न मिलने से नाराज होकर बरहनी ब्लाक के अरंगी गांव के किसानों
ने बुधवार को दोपहर में बारह बजे एक घंटे तक गांव में अजीत सिंह के
नेतृत्व में जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया ।
सपा नेताओं के समझाने पर किसान शांत हुए।
इस
मौके पर हुई सभा में किसानों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा
गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को अठ्ठारह हजार रुपया प्रति
हेक्टेयर की दर से दो हेक्टेयर फसल का मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया
था।
अब दो हेक्टेयर के बदले एक हेक्टेयर फसल का मुआवजा देने की बात की जा
रही है। बावजूद इसके इस दर से भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
यही कारण है
कि इलाके के दो दर्जन गांवों में किसानों को आपदा राहत चेक नहीं दिया गया
है। कहा कि कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व लेखपाल से इस संबंध में
गुहार लगाई गई लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। कहा कि इस समय
किसानों को रोपाई, जोताई, उर्वरक एवं कीटनाशकों के लिए पैसे की आवश्यकता है
लेकिन कई बार मांग के बाद भी जिले के अधिकारी मौन हैं।
एक घंटे के
प्रदर्शन के के बाद स्थानीय नेताओं ने किसानों को जल्दी ही मुआवजा दिलाने
का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर अजीत सिंह, अजय सिंह,
सोनू यादव, विनोद सिंह, रंगीले बिंद, मिठ्ठू सिंह, शिव, विनय सिंह,
राजेश, रामा पासवान, मन्नू पांडेय, बनारसी सिंह आदि रहे।