अलीनगर क्षेत्र के संघति गांव निवासी बीएसएफ के जवान विजय कुमार सिंह का शव
दो दिन बाद बुधवार को उसके गांव पहुंचा। विजय कुमार सिंह मालदा में 125वीं
बटालियन बीएसएफ में तैनात थे और दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई
थी।
जवान के शव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कैली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व जवान को गार्ड आफ आनर दिया गया।
विजय
कुमार सिंह के मौत की खबर के बाद से ही संघति गांव में शोक की लहर छाई हुई
थी। बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से जवान का शव सुबह 11 बजे मुगलसराय
रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
इसके पूर्व एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सदर
क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव के साथ जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी जवान के शव
की प्रतीक्षा में खड़ थे। ।
शाम को शव यात्रा निकली इसमें पूरे
गांव के लोग उमड़े। कैली घाट पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी मेंे पुत्र पंकज
सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। परिवार वालों ने बताया कि अभी 19 जुलाई को ही
छुट्टी खत्म होने पर विजय कुमार ड्यूटी पर गए थे। इनकी पत्नी व एक पुत्र
पंकज और पुत्री अंशु है। पुत्री की शादी हो चुकी है।