फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर मंथन

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय।
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन (भानू) की क्षेत्र के बरहुआ स्थित एएनएम सेंटर प्रांगण में हुई बैठक् में किसानों की समस्या पर चर्चा की गई। इस दौरान  किसानों को आपदा राहत चेक न मिलने,  बिजली दुर्व्यवस्था, तालाब के सुंदरीकरण एवं ग्रामीणों को राशन कार्ड नहीं  उपलब्ध कराए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस सरकार में जिले के किसान परेशान हैं। दो वर्ष बीत गए आज तक  किसानों के आपदा राहत का चेक नहीं दिया गया। मंडल अध्यक्ष संजय कुमार  पांडेय ने कहा कि किसानों के आपदा राहत का चेक तत्काल नहीं मिला तो जिले से  लेकर प्रदेश तक किसान (भानू) गुट के बैनर तले आंदोलन छेड़ेंगे और यह  आंदोलन तक तक जारी रहेगा जब तक किसानों के हित की बात करने वाली सरकार नहीं  आ जाती।श्री पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की दुर्व्यवस्था है। 14 घंटे  बिजली दिए जाने के सरकार की घोषणा यहां पूरी तरह  फ्लाप है। बिजली के बगैर किसान सहित आम जनता परेशान है। तालाब के  सुंदरीकरण के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है बल्कि प्राथमिक विद्यालय के  समीप स्थित तालाब पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए हुए है। बार-बार शिकायत के  बाद भी तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। गांव के लोगों को राशन  कार्ड बनवाने के लिए कई बार फार्म भरवाया गया लेकिन सरकार के नुमाइंदे आज  तक गरीब किसानों को पेट भरने के लिए दिए जाने वाले अनाज के लिए राशन कार्ड  बनाकर नहीं दे पाएं। उन्होंने तत्काल गरीबों, किसानों की समस्या के निराकरण  की मांग किया है। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर  ग्रामप्रधान प्रभावति देवी, रामाप्रसाद, श्रीकांत मौर्य, रामविलास मौर्य,  मुन्नी लाल, अवतेश कुमार, रमाशंकर मौर्य, नंदलाल मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें