फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की भलाई का लिया संकल्प

Mon, 29 Aug 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रद्धांज‌ल‌ि देते लोग
विज्ञापन
 देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले वाले स्वतंत्रता सेनानियों को शहीद दिवस पर याद किया गया। स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर शहीद दिवस रविवार को धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के उन पलों को याद किया गया। शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए देेश की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आए पत्रकार एवं भाजपा नेता  धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सैयदराजा ऐतिहासिक धरती रही है। यहां के लोगों ने देश की  स्वाधीनता की लडाई में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। आज का दिन 28घ अगस्त 1942 के उन पलों की याद ताजा कर देती है। देश के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारियों की याद हमेशा ताजा रहेगी और आज के लोगों का पथ प्रदर्शन करती रहेगी। विधायक अजय राय ने शहीद  स्मारक पर माल्यार्पण कर उन वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  उन्होंने कहा कि समारोह में बड़े बुजुर्ग तो जरूर शामिल रहते हैं परंतु  युवा वर्ग इस ओर रुझान नहीं दे पा रहे है। आज जरूरत है इस प्रकार के आयोजन  में युवा पीढ़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। तभी इस आयोजन का सार्थकता साबित हो  सकेगी। विधायक मनोज कुमार सिंह की धरती को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित  कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने आश्वासन दिया इस स्थल का और अधिक विकास किया जाएगा। समारोह में आए कई  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस  अवसर पर विधान परिषद सदस्य आचार्य लक्ष्मण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना,रामानंद सिंह यादव, मंगला राय, दुर्गा दत्त त्रिपाठी, मधु राय, सरदार  मंजीत सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता हवलदार सिंह ने और संचालन  डॉक्टर समर बहादुर सिंह किया। अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक पंडित केदार नाथ शर्मा ने की।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें