फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू बेचने से वंचित किसानों को 22 जून तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में क्रय केंद्रों पर 22 जून तक किसानों से गेंहू की खरीद होगी। हालांकि इस दौरान टोकन लेने वाले किसानों को सबसे अधिक वरियता मिलेगी। क्योकि क्रय केंद्र प्रभारियों ने बड़े पैमाने पर खरीद के लिए टोकन जारी किया है। खरीद व्यवस्था को 15 के बजाय 22 जून तक बढ़ाने के सूचना के बाद किसानों में आशा जग गई है। लेकिन इस दौरान जिला प्रशासन को बारिश से उपज को सुरक्षित रखने का पूरा प्रबंध करना होगा।
विज्ञापन

जिले में सात क्रय एजेंसियों के द्वारा आठ हजार से अधिक किसानों से 46 हजार एमटी गेहूं की खरीद की गई है। 30 ़फीसदी पंजीकृत किसानों को क्रय केंद्रों के माध्यम से टोकन मिल चुका है। पूर्व निर्धारित खरीदारी की अंतिम तिथि मंगलवार को थी। पर सैकड़ों किसानों की गेहूं खरीद नहीं हो पाया था। ऐसे में उनकी खरीद होना संभव नहीं दिख रहा था। अफसर अपनी गर्दन बचाने के लिए कुछ बोलने से कतरा रहे थे।
नियामताबाद/कंदवा। विकास खंड क्षेत्र 88 ग्राम पंचायतों के लिए मार्केटिंग विभाग के दो केन्द्र पर गेहूं की खरीद के लिए खोला गया था। मंगलवार को आखिरी दिन होने के कारण किसान केन्द्र पर गेहूं तौल के लिए जुटे थे। गोदना क्रेय केंद्र पर सात किसानों की तौल हुई। केन्द्र प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि अब तक कुल 253 किसानों से 11044 कुन्तल गेहूं की खरीद हुई है। तीन किसान बाकी रह गए हैं। वहीं सेमरा केन्द्र पर 12261 कुन्तल गेहूं की खरीद हुई है। अभी 25 किसानों की खरीद नहीं हो पाई है। वहीं बरहनी ब्लॉक के पीसीयू के क्रय केन्द्र पर मंगलवार को 350 कुंतल गेंहू की खरीद हुई।जबकि अब भी रजिस्ट्रेशन कराने वाले दस किसानों की खरीद बाकी है। अमड़ा में खुले विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर खरीद बन्द है और प्रभारी का मोबाइल नंबर भी बंद है।
विज्ञापन

चकिया/बबुरी। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के अनुसार ब्लॉक के अंतर्गत सिकंदरपुर सहकारी समिति, मवैया, (रामलक्ष्मणपुर) मैनपुर तथा डोडापुर गोदाम पर गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। जिस पर चकिया ब्लाक क्षेत्र के लगभग 50 फीसद किसानों का गेहूं क्रय करना बाकी है। वहीं बबुरी स्थित सघम सहकारी समिति की ओर से अब तक 26 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी भी दो हजार क्विंटल गेहूं की खरीदारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें