फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
इलिया में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान रामअधार जोसेफ ने स्वतंत्रता सेनानी परशुराम जायसवाल की पत्नी को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को क्षेत्र के सैदूपुर प्राथमिक विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली। जो सरैया, बसाढ़ी, खरौझा, बेन, तियरी, इलिया कस्बा होते हुए शहाबगंज पहुंची।
इस दौरान मधु खरवार, मिश्री लाल, पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, मंडल प्रभारी मिथिलेश उपाध्याय, प्रदीप जायसवाल, दिनेश तिवारी, मन्ने सिंह आदि मौजूद रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा के नौगढ़ कोठी से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। जो कि विकास खंड नौगढ़ के 11 गांवों में भ्रमण के बाद समाप्त हुई। यात्रा मंे रामा सिंह, विवेक पांडेय आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें