फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के सामने ही हो रही थी वसूलीः सादे ड्रेस में पहुंचे कप्तान, खुली पोल; इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 01 Aug 2024 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने गुरुवार को ही 134 पुलिसकर्मियों का कार्य क्षेत्र बदला था। बीती रात सादे ड्रेस में एसपी ने कंदवा थाने का निरीक्षण किया। यहां वसूली समेत कई लापरवाही सामने आई। इस कार्रवाई से जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन
चंदौली के कंदवा थाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बीती रात कंदवा थाने का औचक निरीक्षण करके वसूली में लिप्त और कार्य में लापरवाही पाए जाने वाले इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात की गई इस कार्रवाई के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


चंदौली के पुलिस कप्तान ने बलिया के नरही थाने के वसूली कांड के बाद से जिले की पुलिस को सुधारने में लगे हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के बॉर्डर पर मौजूद कंदवा थाने का रात में निरीक्षण किया और वहां पर वसूली की कार्यवाही देखकर तत्काल उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन ले लिया।

बताया जा रहा है जब पुलिस कप्तान सादे ड्रेस में मौके पर पहुंचे तो पुलिसकर्मियों की हरकत देखकर नाराज हो गए। इसी के चलते यह ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई है। पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल में इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने और अफसरों के आदेश न मानने पर कंदवा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, श्याम सुंदर, नागेंद्र कुमार के साथ आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें