फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में खंगाला चप्पा-चप्पा 

Sun, 24 Apr 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुख्य गेट पर खड़े दो पहिया वाहन।
विज्ञापन
वाराणसी कचहरी में बम मिलने की सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कचहरी परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं को चेक किया और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। भारी पुलिस बल को देखकर कुछ देर के लिए वहां खलबली का माहौल रहा। इस दौरान सीओ ने कचहरी में तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी को लेकर फटकार भी लगाई। 
विज्ञापन

वाराणसी कचहरी में बम मिलने की घटना के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस फोर्स को एलर्ट कर दिया गया था। इस सूचना के बाद जनपद का पुलिस महकमा भी सक्रिय हुआ। सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव ने दल बल के साथ सदर कचहरी परिसर में दोपहर में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस क्रम में पुलिस ने सीओ दफ्तर से लेकर जिला जज कार्यालय के बीच खड़ी मोटरसाइकिल को अच्छी तरह से चेक किया। वहीं सदर कोतवाल विश्व ज्योति राय ने मातहतों से संदिग्ध वस्तुओं व खड़े वाहनों के बारे में पूछताछ की। इस           बीच परिसर में इधर-उधर घूम रहे लोगों का पहचान पत्र चेक      किया गया। जिससे कुछ अधिवक्ता नाराज भी दिखे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें