फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पूर्व विधायक की बेटी की शादी में भीड़ पर पूर्व आईपीएस ने जताया विरोध

Sat, 08 May 2021 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

ट्वीटर पर लिखा, सारे कोविड नियम हैं गरीबों, कमजोरों, असहायों के लिए
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू की बेटी की शुक्रवार को सैयदराजा के एक लॉन में हुई शादी में जुटी भीड़ पर रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर विरोध जताया है। फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा है-‘अयोध्या बीजेपी एमपी लल्लू सिंह के बेटे की शादी पूर्व एमएलए सैयदराजा मनोज सिंह की बेटी से। एसपी बंगले से 25 मीटर दूर वाटिका में। सारे कोविड नियम, गरीबों, कमजोरों, असहायों के लिए? यदि वश में हो तो कृपया संज्ञान लें।

विज्ञापन


 पूर्व आईपीएस ने अमिताभ ठाकुर ने आठ मई को शाम छह बजे अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि अयोध्या के बीजेपी एमपी लल्लू सिंह के बेटे की शादी और पूर्व विधायक मनोज सिंह की बेटी की शादी चंदौली एसपी के बंगले से 25 मीटर दूर स्थित उपवन वाटिका में हुई। इसमें उपस्थित लोग कोविड के नियमों को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। रिटायर्ड आईपीएम अमिताभ ठाकुर ने टिप्पणी की कि क्या कोविड के सारे नियम गरीबों, कमजोर, असहायों के लिए हैं। यदि वश में हो तो यूपी सरकार, यूपी पुलिस, यूपी डीजीपी व एडीजी जोन वाराणसी मामले को संज्ञान लें और कोविड नियमों को तोड़ने वालों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस मामले में सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि उनकी पुत्री की शादी चंदौली उपवन वाटिका से न होकर सैयदराजा स्थित उनके निजी आवास से हुई है। विवाह समारोह में केवल मेरे घर-परिवार के लोग ही शरीक रहे। यहां तक कि सपा जिलाध्यक्ष तक को शादी समारोह में नहीं बुलाया। ऐसे में रिटायर्ड आईपीएस की ओर से एसपी चंदौली को लिखे गए खत में उल्लिखित जानकारी भ्रामक है व फर्जी है। वहीं ट्वीटर पर चंदौली पुलिस ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि-‘निर्देशों, नियमों के उल्लंघन पर थाना सैयदराजा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें