फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से हर कोई रहा बेहाल

Fri, 19 Aug 2016 01:34 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन भर लगा रहा जाम।
विज्ञापन
रक्षा बंधन के पर्व पर लोगों की भीड़ की वजह से शहर जाम से जकड़ गया और दिन भर कराहता रहा। सुबह से शाम तक क्या शहर क्या गली हर तरफ वाहन ही वाहन नजर आए। स्थिति यह रही कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल रहा। वाहनों के शोर और धूंए से घुटन होती रही। बारिश के बीच भी पूरा शहर दिन भर रेंगता रहा।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के मद्देनजर जगह जगह राखियों की दुकानें सज गई और मिठाई विक्रेताओं ने आगे तक दुकानें सजा ली थी। यही नहीं जगह जगह फूूल मालाओं की दुकाने भी सज गई। सुबह से ही भाइयों को राखी बांधने के लिए विभिन्न वाहनों से मायके पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में अचानक सड़क पर वाहनों का दबाव बढ गया और जाम लग गया। जीटी रोड पर जाम हटाने में पुलिस को जमकर पसीनेबहाने पड़े लेकिन फिर से जाम से मुक्ति नहीं मिली। स्थिति यह रही है कि आगे निकलने के होड़ में वाहन चालक आड़े तिरछे वाहनों को भीड़ में घुसा देते जाम की स्थिति और भयंकर हो जाती।यही नहीं जाम से बचने के चक्कर में वाहन चालक गलियों में घुसते और यहां भी जाम की स्थिति हो जाती।
 सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक बाजार में जाम की    स्थिति बरकरार रही। पड़ाव संवाददाता के अनुसार वाराणसी और मुगलसराय के बीच महत्वपूर्ण पड़ाव चौराहेपर सुबह 11 बजे से जामलग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें