पीडीडीयू रेलवे के वैगन केयर सेंटर में आग बुझाने की जानकारी देते फायर बिग्रेड के कर्मी।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। गर्मी में आगलगी की घटनाओं में बड़े पैमाने पर धन जन की हानि होती है। विशेष कर रेलवे के गोदामों, कार्यालयों और स्क्रैब डंपिंग स्थानों पर आग लगती है। इससे बचाव के लिए हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। रेलवे क्षेत्र में आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है।
शुक्रवार को रेलवे के फायर इंचार्ज राहुल गुप्ता और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सुभाष सिंह के नेतृत्व में रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में आग से बचाव के तरीके बताए गए। आज रेलवे के कार्यालयों, वर्कशाप, गेस्ट हाउस, पावर हाउस, डीजल शेड आदि में आग से बचाव के उपाय की जांच की गई। इस दौरान यहां अग्निशमन से संबंधित उपलब्ध उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। वहीं रेलकर्मियों को आग के प्रकार, भयावहता, त्वरित गति से उससे बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान मुगलसराय फायर यूनिट इंचार्ज नरेन्द्र सिंह, डॉ. रजनीश राय, वीरेन्द्र कुमार, ट्रैक्शन पावर कंट्रोल इंचार्ज अहमद खान, एसएसई पावर हाउस पीके श्रीवास्तव, वैगन केयर सेंटर के डीएमई राहुल गुप्ता, रनिंग रूम 556 के चीफ क्रू कंट्रोलर सुमित कुमार भट्टाचार्य, चीफ गुड शेड सुपरवाईजर सुनील कुमार रहे।