फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में संचालित की जा रही देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र दुकान न हटाए जाने पर हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त शराब की दुकान बाबा कीनाराम जन्मस्थली, बाबा कीनाराम मठ, लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाबा कीनाराम इंटर कालेज व कौशल विकास केंद्र के काफी नजदीक है। इससे श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित होती है। कहा कि दुकान हटाने को लेकर ग्रामीण पहले भी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अब तक शराब की दुकान को हटाया नहीं गया है। कुछ दिन पहले सकलडीहा एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी व बलुआ थानाध्यक्ष के समक्ष दुकान के संचालक ने दुकान हटाने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी दुकान को अभी तक न हटाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। दुकान हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। उन्होंने डीएम से शराब की उक्त दुकान को तत्काल हटवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रणधीर सिंह, त्रिभुवन सिंह, काशी मोदनवाल, जय सिंह, अवधू सिंह, रामसनेही सिंह, मालती सिंह, रीना सिंह, बिंदु सिंह, रानी सिंह, शीतल देवी, हेमा सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें