फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी को अपने अधिकारों के प्रति होना होगा सजग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में विश्व मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार के प्रति लोगो को जागरूक किया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी के माध्यम से मानवाधिकार के महत्व को बताया। बताया गया कि हर व्यक्ति के मन में मानवाधिकार का भाव होना चाहिए। इसके लिए लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। ह्यूमन राइट सीडब्लूए की ओर से नवहीं स्थित बाबू तूफानी सिह महाविद्यालय में हुई गोष्ठी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह योगी ने मानवाधिकार दिवस के बारे में बताया। वहीं पीडीडीयू नगर स्थित एलबीएस डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं को मानवाधिकार के रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय नवहीं में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह योगी ने कहा मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। चेयरमैन ने कहा कि हर व्यक्ति यदि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तो मानव हनन उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लग सकता है। इस मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग डॉ. सरिता मौर्य, प्रदेश प्रभारी रामकृष्ण झा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, प्रबंधक अजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अंजू, जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, संतोष प्रजापति, चंद्रेश तिवारी, अरविंद कुमार, शिवदयाल तिवारी, विक्की, आलोक सिंह, अभिनव सिंह संजय तिवारी, दिनेश यादव रहे। संचालन सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने किया। इसी तरह एलबीएस डिग्री कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने शपथ लेकर मानवाधिकार की रक्षा और बढ़ोतरी के लिए कोशिश करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में डॉ. दीनबंधु तिवारी, डॉ. ब्रजेश मिश्र, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, डॉ. योगेंद्र ओझा, वंदना ओझा, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. इशरत जहां, डॉ. मनोज पांडेय और राहुल सिंह सुनील सिंह रंजीत भट्टाचार्य अतुल मिश्र सुरेंद्र सिंह सुजीत कुमार आदि छात्र रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल यादव के किया। समेत अन्य छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें