फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत के बाद भी मिल रही हार, खेतों में पड़ी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। नरायनपुर पंप कैनाल से संबद्ध अमड़ा बड़ी नहर और उसकी शाखाओं में अभी भी पानी नहीं है। इससे नर्सरी की रोपाई नहीं हो पा रही है। जिन किसानों ने किसी तरह रोपाई करा लिया है, उनकी फसल भी पानी के अभाव में बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। मेहनत के बाद भी किसानों के खेतों में दरार पड़ गई है। जिससे वे काफी व्यथित हैं। वहीं सिंचाई विभाग टेल तक पानी पहुंचाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

नरवन परगना के गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए नरायनपुर से निकली अमड़ा बड़ी नहर से पानी उपलब्ध होता है। इस नहर से करीब दो दर्जन छोटी बड़ी माइनरों से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता है। इन दिनों बड़ी नहर में पानी बहुत कम है। इससे टेल के गांवों के किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों के खेतों की रोपाई नहीं हो पा रही है। जिन किसानों ने किसी तरह रोपाई करा भी लिया पानी के अभाव में उनके धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं और फसलें सूखने लगी हैं। इसे देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। किसान अंजनी सिंह, रमेश राय, देवेंद्र राय, अनुराग सिंह, केदार सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में दरारें पड़ गई हैं और फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। हालांकि किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें