फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लतीफशाह पर्यटन केंद्र पर वाहनो का प्रवेश रहा वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के दिनों में पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला जारी है। लतीफशाह पर्यटन केंद्र पर पर्यटकों की भीड़ जुटने और लतीफशाह बीयर के कुंड में डूबकर मौतों का सिलसिला बढ़ने के कारण रविवार को पर्यटन केंद्र की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। पर्यटन केंद्र पर सिर्फ पैदल जाने की इजाजत दी।
विज्ञापन

लतीफशाह की मजार पर रविवार को जियारत करने वाले बाहरी और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती है। इस भीड़ के कारण लतीफशाह की ओर जाने वाले चकिया-लतीफशाह मार्ग, गरला-लतीफशाह मार्ग और गांधीनगर-लतीफशाह मार्ग पर वाहनों की बड़ी संख्या पहुंच जाती है। इससे हर ओर जाम की स्थिति नजर आती है। वहीं लतीफशाह बीयर कुंड में नहाने वालों के डूबकर मरने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर रविवार को चकिया कोतवाली पुलिस ने तीनों मार्गों को वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया। सिर्फ मजार पर दर्शन-पूजन करने वालों को ही पैदल जाने की इजाजत दी गई।
कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वाहनों के कारण लगने वाले जाम और कुंड में डूबने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के चलते रविवार को बड़े वाहनों का प्रवेश रोका गया। दर्शनार्थियों को पैदल जाने की इजाजत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें