फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पीने को विवश हैं शहीदगांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सरकार ने हर घर नल योजना शुरू की है। इसके तहत गांव-गांव में पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं चंदौली जिले के धानापुर इलाके में लोगों को पानी की टंकी होने के बावजूद दूषित पानी पीना पड़ रहा है। शहीद गांव के ग्रामीणों ने जल निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि अनदेखी के कारण लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, कई बार शिकायत के बावजूद जल निगम के अधिकारियों नें इस पर ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से आज भी पानी चालू करने पर पहले टोटी से गंदगी निकलती है। थोड़ी देर के बाद साफ पानी गिरता है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मियों की उदासीनता के कारण लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। कहा कि दो वर्षों से पानी साफ करने वाली डोजर मशीन खराब है, जिसकी मरम्मत अब तक नहीं हुई। ग्रामीणों ने पानी दूषित होने का दूसरा कारण यह भी बताया कि लापरवाही इतनी ज्यादा है कि पानी टंकी को अक्सर खुला छोड़ दिया जाता है। उस पर कबूतरों का झुंड बैठता है और पानी में गंदगी कर देता है। शिकायत के बाद भी विभागीय लोग ध्यान नहीं देते हैं। इस संबंध में जल निगम जेई संकु कुमार ने कहा कि 25 दिन पहले टंकी की सफाई हुई है। ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग किया गया है। कैंपस में जलजमाव से स्विच वॉल्व में पानी चला जाता है, जिसकी मरम्मत का कार्य भी कराया जाना है। कबूतरों से सुरक्षा के लिए टंकी के ऊपर वेंटिलेटर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें