फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीक पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के भीषमपुर गांव में कृषक भारती को-आपरेटिव की ओर से किसान सभा का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें किसानों को कम लागत पर अधिक उत्पादन तथा जैविक उर्वरकों के जरिये उत्पादन की तकनीक की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गयी।
विज्ञापन

किसानों को सम्बोधित करते हुए पूर्व उपजिलाधिकारी कैलाशनाथ वर्मा ने कहा कि कृषि को व्यवसाय के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। इसलिए खेती को व्यवसाय मानकर ही खेती करने पर अधिकतम लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कम लागत पर अधिक उत्पादन प्राप्त होने से ही किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि खेती को उन्नत बनाने के लिए जैविक उर्वरको का प्रयोग आवश्यक है। कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव सिंह ने खरीफ तथा रवी की विभिन्न फसलो के उत्पादन बढ़ाने की जानकारी देते हुए सब्जी उत्पादन के लिए किसानों को तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकीकृत नाशी जीव प्रबन्धन तथा एकीकृत पोषण प्रबंधन उन्नतशील फसल का उत्पादन किया सकता है। किसान सभा में कृभको के केंद्र प्रभारी रविशंकर शुक्ला, पूर्व प्रधान सुभाष मौर्या, रामप्यारे, कमलेश वर्मा, जोखन मौर्य, सुभाष विश्वकर्मा, विजेंद्र यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें