फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए कूड़े के उठान पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता रैंकिंग 2022 के लिए मंगलवार से स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। इस बार नगर पालिका रैंकिंग में सुधार के लिए कूड़ा के उठान पर विशेष जोर देगी। वर्ष 2021 में नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपनी पुरानी रैंकिंग से 67 पायदान नीचे गिर गई थी। इससे नगर पालिका की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन

आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय की ओर से पिछले कुछ वर्षों से स्वच्छ सर्वेक्षण करा रहा है। इसमें शहर साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन से लेकर खुले में शौच मुक्त से लेकर सार्वजनिक शौचालयों समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जाती है। हर बिंदु के लिए के लिए अंक निर्धारित है। भौतिक परीक्षण के बाद टीम की ओर से अक दिये जाते है। इसके बाद रैंकिंग तय की जाती है। वर्ष 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका ने 302 रैंक हासिल की थी। जबकि तमाम प्रयासों के बाद वर्ष 2021 में रैंकिंग के मामले में नगर पालिका 67 पायदान नीचे खिसकते हुए 369 रैंक प्राप्त की थी। एक बार फिर से मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण शुरु किया जाएगा। इस बार अधिकारियों ने शहर में कूड़ा उठान को लेकर कार्रवाई को और अधिक गतिशील बनाकर रैंकिंग में सुधार के लिए कार्य करने का निर्णय लिया है।
अभी तक नहीं शुरू हुआ अपशिष्ट निस्तारण केंद्र
पीडीडीयू नगर। शहर से निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन की ओर से फरवरी 2020 को सकडीहा तहसील क्षेत्र के सलेमपुर में डेढ़ हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराई गई थी। दो वर्ष से बीतने के बाद भी अब तक जमीन पर न तो बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है और न ही अपशिष्ट निस्तारण केंद भी शुरू हो पाया है। इस बार भी यह कमी रैंकिंग को खराब कर सकती है।
विज्ञापन

नपा कार्यालय में हर जगह पर है पीक
पीडीडीयू नगर। एक तरफ स्वच्छत भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका अधिकारियों की ओर से कार्य किये जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पालिका कार्यालय परिसर में ही इसका माखौल उड़ाया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय परिसर के भीतर दीवारें जगह-जगह पानी की पीक से लाल हुुई पड़ी है।
............
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए ऑनलाइन डाक्यूमेंटेशन और शहर से कूड़े के उठान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रजत रस्तोगी, जिला कोआर्डिनेटर, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें