फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री सेवा को और बेहतर बनाने पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्रि समिति की मंडल कार्यालय सभागार में हुई बैठक में रेल यात्री सेवा को और बेहतर बनाने पर बल दिया गया। समिति के सदस्यों ने साफ सफाई, खान पान सेवा, विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव और नई ट्रेनों को चलाने की मांग रखी। बैठक में गया पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और पीडीडीयू जंक्शन वाराणसी के बीच अलग ट्रेन चलाने पर जोर दिया गया। समिति के सुझावों पर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू रेल मंडल के नवगठित रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्रि समिति की पहली बैठक को लेकर सदस्यों में उत्साह दिखा। सदस्यों ने खुलकर यात्री हित में अपने सुझाव रखे। पीडीडीयू नगर के सदस्य ने रेलवे कॉलोनियों में नालियों के सिल्ट की सफाई बारिश के पूर्व करा लेने की मांग रखी। वहीं पीडीडीयू नगर से गया और पीडीडीयू नगर से वाराणसी के बीच फास्ट ट्रेन चलाने का सुझाव रखा गया। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से लखनऊ के बीच चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग की गई।
वहीं एक सदस्य बीडी सेक्शन में बड़की सलैया स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। वहीं कुछ सदस्यों ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में जनऔषधि केंद्र खोलने की मांग की। इसके पूर्व समिति के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया गया और इसके बाद पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल के गठन, क्षेत्र, विस्तार, प्रमुख पर्यटन स्थल के बोर में जानकारी ली गई। वहीं मंडल के ट्रेनों परिचालन, श्रेणीवार स्टेशनों व उनपर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं के बारे में बताया गया। बैठक में विभिन्न स्टेशनों पर और ट्रेनों में यात्री सुविधा के साथ ट्रेनों व उनके ठहराव, खान-पान, माल परिवहन सुविधा, सुरक्षा, संरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेयने सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें