फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा अभियान के तहत शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। सकलडीहा विकासखंड के धौरहरा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बृहस्पतिवार को शारदा अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को दिया जा रहा तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें स्कूल छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ऐसे बच्चों को चिह्नित करना बहुत जरूरी है जो नाम लिखवाने के बाद विद्यालय नहीं आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो विद्यालय आते ही नहीं हैं। शिक्षा अधिकार के तहत ऐसे बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार कक्षा में नाम लिखकर नोडल शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में प्रशिक्षित करें। एआरपी रविंद्र यादव ने हिंदी का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि नौ माह के कोर्स में कुछ चित्रों के साथ अमात्रिक और मात्रिक शब्दों का ज्ञान शिक्षकों को कराना है। एआरपी प्रदीप सिंह ने पर्यावरणीय प्रशिक्षण देते हुए कहा कि ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों को उनके आसपास की वस्तुओं से परिचित कराएं और उस पर प्रश्न पूछें। इस मौके पर परमानंद शर्मा, चंद्रशेखर, रमायन यादव, मदन शर्मा, श्याम कुमार शर्मा, राजेंद्र, राजेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें