फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से इलिया के आधे कस्बे में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बा में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की सुबह तेज आवाज के साथ जल गया। जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने शीघ्र ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से आधा कस्बा सहित कई गांव की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह ही तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर जल गया जिससे आधा कस्बा व गांव अंधेरे में डूब गए। बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी में लोग व्याकुल हो गए हैं। वहीं पेयजल के लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल की बैटरी चार्ज न होने से लोगों का संपर्क भी टूट गया है और इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। ट्रांसफार्मर जल जाने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व वृद्धों को हो रही है। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें