फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकैंप के पहले दिन बिजली विभाग ने वसूले 38 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बिजली बिल व मीटर संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चल रहे दो दिवसीय महाकैंप के पहले दिन शनिवार को मुगलसराय, चंदौली व सकलडीहा में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंपों में कुल 437 उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान कराने पहुंचे। बिजली विभाग ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। कैंपों में बिजली का बकाया चल रहे 38 लाख रुपये वसूले गए। साथ ही 57 उपभोक्ताओं के मीटर भी बदले गए।
विज्ञापन

नगर के चंदासी विद्युत उपकेंद्र और पड़ाव विद्युत उपकेंद्र पर कैंप लगाया गया। इस दौरान सुबह से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता पहुंचने लगे थे। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में लगे कैंप में 215 उपभोक्ता पहुंचे। यहां बकाएदारों से लगभग 28 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं पांच बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा 28 उपभोक्ताओं का बिल रिवीजन किया गया और 18 मीटर बदले गए। मुगलसराय के कैंप में उपखंड अधिकारी सतीश यादव व पड़ाव में लगे कैंप में एसडीओ विकास गुप्ता ने समस्याओं का समाधान किया।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, कैंप में 130 उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान बिजली के बकाएदारों से 3.5 लाख रुपये वसूले गए और 17 के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 13 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और सात उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित किए गए। 76 उपभोक्ताओं का बिल रिवीजन किया गया।
विज्ञापन

कमालपुर संवाददाता के अनुसार, बिजली उपकेंद्र पर एक्सईएन आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीओ जनमेजय साहू के नेतृत्व में लगे कैंप में 52 उपभोक्ताओं का बिल संशोधन करने के साथ आठ लोगों के मीटर बदले गए। इसके साथ दो लाख पच्चीस हजार रुपए जमा किए गए। बिजली विभाग बकाया बिल संशोधन, खराब मीटर आदि समस्याओं को दूर भी किया गया। इस मौके पर एसडीओ कमालपुर जनमेजय साहू, अवर अभियंता जयकार पटेल, रंजीत कुमार, रामसेवक, आलोक मिश्रा, राजनाथ, मुन्ना अली, बजरंगी प्रसाद, सद्दाम अली, गुड्डू अली, बाबू भाई मौजूद रहे।
वहीं चंदौली में लगे कैंप में बकाएदारों से 9.50 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा 26 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए और 41 के कनेक्शन काटे गए। कैंप में कुल 92 उपभोक्ता पहुंचे थे।
विद्युत विभाग ने तीसरे दिन भी चलाया अभियान 12 बकायेदारो के कनेक्शन काटे गये
चकिया। पूर्वांचल विद्युत निगम के अधिकारियों के निर्देश पर चकिया सहित नौगढ़, चकरघट्टा उपकेंद्रो से जुड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान चकिया डिवीजन में एक लाख 76 हजार 350 रुपये की वसूली हुई। अभियान के तहत 12 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए जिनपर कुल 4 लाख 26 हजार 367 रुपये बकाया था ।
उपखंड अधिकारी अनिल सिंह के निर्देश पर डिवीजन में टीमों का गठन कर व्यापक वसूली अभियान व कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें चकिया, नौगढ़ व चकरघट्टा उपकेंद्रों के बकाएदारों से एक लाख 76 हजार 350 रुपये की वसूली की गई। अभियान में अवर अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा, श्रवण कुमार, गुलशन गुप्ता, केएमटी सुरेश सोनकर, शशिप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश, विजय विश्वकर्मा, रामदुलार शर्मा, संतोष भारती, निरंजन खरवार, अजय कुमार, नंदलाल, बृजेश, शिव कुमार मौर्य, महेंद्र राम, अमरनाथ, लालता प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें