फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना सूचना के चार दिन में 53 घंटे काटी बिजली, 50 हजार उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी से लोग परेशान हैं। पड़ाव और पीडीडीयू नगर में चार दिनों से बिना सूचना के 53 घंटे बिजली की कटौती की गई। इससे 50 हजार उपभोक्ता बिजली और पेयजल के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन


जिले में जर्जर तार और खंभे बदलने का काम चल रहा है। वहीं, सिक्स लेन के किनारे से पुराने खंभे हटाकर नए लगाए जा रहे हैं। इस काम के लिए बिना पूर्व सूचना के सात से आठ घंटे बिजली कटौती की जा रही है। चार दिनों में 53 घंटे बिजली कटौती की गई। बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती से करीब 40 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं, पटेल नगर में तीन दिनों से जर्जर तार और खंभे के बदलने के लिए रोज सात घंटे बिजली कटौती की गई और इसकी सूचना भी उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। इससे इलाके के करीब 10 हजार लोग परेशान हैं।
कोट-
सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई को निर्देश दिए गए है कि किसी भी तरह काम के लिए यदि बिजली कटौती करनी है तो इसकी सूचना पहले ही प्रकाशित और प्रसारित करा दें। यदि इसका पालन नहीं हो रहा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, चंदासी विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें