फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मैजिक और बाइक में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को मैजिक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संतोष कुमार वर्मा (45) और गुलशन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनो को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी संतोष कुमार वर्मा की परमार कटरा में दुकान है। वह मंगलवार को अपने कर्मचारी गुलशन यादव के साथ पड़ाव स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इस बीच उन्हें किसी काम से दुकान वापस लौटना पड़ा। इसी बीच जलीलपुर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही मैजिक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। दोनों के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें