फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से खेत में अधेड़ की मौत

Sun, 04 Sep 2016 01:41 AM IST
chandauli
विज्ञापन
बारिश से राहत, बिजली का कहर
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नं. एक अंबेडकर नगर में शनिवार की सुबह बारिश के बीच बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया। उधर, सुबह आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली। वहीं कीचड़ और फिसलन से लोग हलकान रहे। अंबेडकर नगर निवासी शिव राम (65) नेगुरा के सिवान में अपने धान की खेत में  सोहनी करने गया था। वह सोहनी कर रहा था इसी बीच बारिश शुरू हो गई। गरज चमक के साथ हो रही बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे छिपने के लिए भागा लेकिन तभी उस पर बिजली गिरी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर आसपास के लोग शिव राम को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जिला अस्पताल में जुट गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने  जिला प्रशासन से शिवाराम के परिवार वालों को तत्काल अहेतुक सहायता प्रदान कराने की मांग की है। वहीं आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक जनपद में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 मवेशी भी असमय काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं एक सप्ताह से बारिश न होने से लेाग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। उस पर बिजली की अघोषित कटौती उन्हें और परेशान किए थी। लेकिन शनिवार को हुई आधे की घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दे दी। करीब आधा घंटा की बारिश ने लोगों को सुकून से भर दिया। वहीं गंगा के तटवर्ती गांवों में जहां बाढ़ आयी थी और पानी निकलने के बाद कीचड़ सूख रहा था। वहां बारिश से फिर कीचड़ हो गया। ऐसे में लोग कीचड़ और जलभराव से दो चार होते रहे। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चे भी बरसात से नहीं बच सके ओर भींगते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें