फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्कूली बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
मारूफपुर में सड़क दुर्घटना में मृत हरेंद्र सिंह। फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार स्कूली बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में समुदपुर निवासी हरेंद्र सिंह (65) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सेवानिवृत्त होने के बाद हरेंद्र सिंह खेती-किसानी करते थे। बुधवार को वह मझीलेपुर-मारुफपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सिंचाई के लिए डीजल लेने गए थे। पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय मारुफपुर की ओर से तेज गति से आ रही निजी स्कूल बस ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वीरेंद्र सिंह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच चालक बस छोड़कर भाग गया।
हादसे की जानकारी पाकर बलुआ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची बस को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हरेंद्र सिंह की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी राधिका देवी और पुत्र संजय सिंह गुड्डू व अनिल सिंह का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें