हथियानी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत:-जा
- फोटो : Archive
चहनिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेरा के प्रांगण में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की पूर्व माध्यमिक स्तरीय ब्लॉक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्गों में कंपोजिट विद्यालय शेरपुर सरैया की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
खो-खो के दोनों वर्गों में मेजबान पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेरा की टीम उपविजेता रही। वहीं कबड्डी के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मणगढ़ की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय बछौली की टीम उपविजेता रही।
मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रवीण त्रिपाठी, वैशाली सिंह, गौतम, परमानंद यादव, नीलम यादव, प्रियंका यादव, अनुज कुमार, पुनीता देवी, इंदो यादव, फैयाज अहमद, अखिलेश श्रीवास्तव, कालिंद पांडे आदि शिक्षक मौजूद रहे।