फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नौगढ़ में बनेगा एकलव्य वन, 6000 पौधों से 15 हेक्टेयर में फैलेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। रामनगर काशी वन्य जीव प्रभाग के नौगढ़ रेंज में पर्यावरण संरक्षण के लिए मगरही गांव के पास 15 हेक्टेयर क्षेत्र में ‘एकलव्य वन’ नामक हरित परिसर विकसित किया जा रहा है। यहां 6000 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। यह पहल वन्य जीव व जैव विविधता को समर्पित है। 12 जुलाई को इसे उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों और वन विभाग के अधिकारियों की भागीदारी के साथ ही यह वन महोत्सव का रूप लेगा।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से आरक्षित वन क्षेत्र की सफाई, गड्ढों की खोदाई, जैविक खाद की भराई, बीज बोवाई और सुरक्षा व्यवस्था की जा चुकी है। बबूल के बीज की बोवाई कर बोना व नाली की ड्रेसिंग भी की गई है। ताकि प्राकृतिक रूप से हरियाली को बढ़ावा मिले। वन क्षेत्राधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह एक उत्सव है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, छात्रों और वन विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। यह केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति सभी के दीर्घकालिक जिम्मेदारी का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें