फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सामूहिक विवाह में आठ वनवासी जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब वाराणसी नार्थ और महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को देवखत स्थित वनवासी आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह में मंत्रोच्चार के बीच आठ वनवासी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
विज्ञापन

इसके बाद अग्नि के साथ फेरे लगाकर सात वचनों के निर्वहन की शपथ ली। आचार्य पं. विजय बिहारी पांडेय ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कराया। वहीं वाराणसी के व्यवसायी राम मोहन दास अग्रवाल और गणेश अग्रवाल ने कन्यादान किया।
रोटरी क्लब नॉर्थ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने क्लब सदस्यों के सहयोग से सभी नवविवाहित कन्याओं को गृहस्थ का सामान भेंट किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने कन्यादान का आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व बताया।
विज्ञापन

रोटरी की असिस्टेंट गवर्नर मीना सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ धर्म की जिम्मेदारियों और मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व विवाह समारोह के अवसर पर बच्चों के लिए एक नवीनतम कंप्यूटर लैब का उद्घाटन चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने किया।
इस मौके पर एसडीएम आलोेक कुमार, सुरेश खंडेलवाल, अभय सिंह, राजेश भार्गव, दीपक माहेश्वरी, राजनाथ यादव, प्रधान कृष्ण कुमार, दीपक गुप्ता, देवेंद्र साहनी, उत्कर्ष जायसवाल, वसंत लाल केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें