फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में फोर्स रही तैनात, आठ को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद ग्राम पंचायत के शेरपुर बस्ती में मंगलवार की रात दो वर्गो के युवकों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद बृहस्पतिवार को गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल दिखाई दिया। गांव में एतिहातन डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ कोतवाली पुलिस तैनात रही। वहीं पुलिस ने घटना के सभी नामजद आठ आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शेरपुर गांव के सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में युवतियों के व्यायाम करने के दौरान छींटाकशी में हुए विवाद में मंगलवार की देर शाम खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर पत्थरबाजी की गई थी। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए थे। इसके बाद एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमें में पुलिस ने बुधवार को आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिय। बृहस्पतिवार आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। गांव के माहौल को देखते हुए अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें