फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मनाएंगे अपने अंदाज में

Mon, 04 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
टोपी खरीदता युवक
विज्ञापन
ईद उल फितर में चंद दिन ही बचे हैं। अलविदा की नमाज के बाद बाजार में भी तेजी आ गई है। ईद को अपने तरीके से मनाने  के लिए हर कोई खरीददारी में जुट गया है। 
विज्ञापन

  बाजार में कपड़े, जूते, टोपी के साथ सेवइयों के बाजार पूरी तरह सजे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले बीस प्रतिशत तक सामानों की महंगाई के बावजूद खरीददारों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। बाजार में जहां बरकाती, रामपुरी टोपी के साथ जालीदार टोपी की धूम है वहीं पठानी सूट के साथ मोदी सूद और काचू पाचू सूट के लिए बच्चे मचल रहे हैं। चूड़ी, कंगन सहित अन्य शृंगार के वस्तुओं की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ है। 
नगर सहित पूरे जिले में ईद की धूम है। रोजा अंतिम चरण में है और लोग ईद की खरीददारी में जुट गए हैं। महंगाई के बावजूद बाजार में खरीददारों की कमी नहीं है।
विज्ञापन

 नगर में जामा मस्जिद के पास सेवई, खजूर, ब्रेड के साथ जूते चप्पल, कपड़े, टोपी की दुकाने सजी है। जिन्होंने दर्जी को नए कपड़े सिलने को दिए थे वे भी उसे लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं रेडीमेड की अन्य दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है।     बाजार में खरीददारी करने आए हाजी सर्फुद्दीन, जरीफ खान, गुड्डू आदि ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले हर वस्तु महंगी दिख रही है लेकिन वर्ष में एक बार त्योहार आता है और उसे अच्छे से निभाना है। इसी वजह से खर्च   कर रहा हूं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें