फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की जांच से लगा जाम

Mon, 04 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
राजमार्ग पर लगी ट्रकों की कतार।
विज्ञापन
सीमावर्ती गाजीपुर में वाहनों के कागजातों की जांच पड़ताल से सैयदराजा जमानिया  मार्ग पर जाम लग गया है। गाजीपुर में प्रवेश करते समय ही वाहनों की कड़ाई से जांच से बचने के लिए सैयदाजा से जमानियां की तरफ जा रहे वाहन सड़कों पर  ट्रकों को खड़ा कर दे   रहे हैं। 
विज्ञापन

  इसका नतीजा यह है कि शनिवार की रात से  जमानिया से अमरा तक करीब बारह किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। ओवरलोड  वाहनों से सड़कों को खराब होता देख गाजीपुर के डीएम संजय खत्री ने शनिवार  को जनपद में किसीभी दशा में ओवरलोड वाहनों के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है। 
यही नहीं डीएम के आदेश पर सीमा पर वाहनों के कागजों की कड़ाई से जांच शुरू हो गई। शनिवार की रात एआरटीओ ने घंटों वाहनों की जांच पड़ताल की और अपूर्ण कागज रखने वाले वाहनों के खिलाफ जाम की। धीमी गति से जांच की जवह से सीमा पर वाहन रुक गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। वहीं पुलिसिया लफड़े में अनावश्यक रूप से फंसने से बचने के लिए सैयदराजा से जमनिया की तरफ जाने वाले ट्रक चालकों ने अपने वाहनों से सैयदराजा जमानियां मार्ग पर खड़ा करना शुरू कर दिया है। इससे जमानियां सीमा से  अमरा तक बारह  किलोमीटर तक सड़कों की कतार लग गई। 
विज्ञापन

रविवार की शाम तक जाम की स्थिति बनी  रही और ट्रकों की कतार लंबी होती जा रही है। वाहनों की कतार लगने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। क्षेत्रीय  लोगों का कहना है कि इस जाम से कब मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें